🔹झाझा शहर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, शैक्षणिक जीवन में लगातार रहीं अव्वल, मैट्रिक से स्नातक तक रहीं टॉपर।
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट।
झाझा/जमुई : जिले के झाझा शहर की प्रतिभाशाली छात्रा निकिता सिन्हा (जानवी) ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित होकर पूरे जमुई जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से झाझा सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
निकिता सिन्हा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने सरडोनिक्स स्कूल से मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके बाद इंटरमीडिएट (+2) में उन्होंने झारखंड टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आगे की पढ़ाई उन्होंने पटना वीमेंस कॉलेज से पूरी की, जहाँ स्नातक में भी टॉपर रहीं।
निकिता के पिता झाझा के पिपराडीह निवासी संजीव सिन्हा एवं माता बेबी सिन्हा ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
निकिता सिन्हा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिले के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता जिले के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

No comments:
Post a Comment