सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: बिहार में विशेष पूजा का आह्वान, PM मोदी करेंगे सोमनाथ में पूजा-अर्चना - City Channel

Breaking

Friday, January 9, 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: बिहार में विशेष पूजा का आह्वान, PM मोदी करेंगे सोमनाथ में पूजा-अर्चना

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: बिहार में विशेष पूजा का आह्वान, PM मोदी करेंगे सोमनाथ में पूजा-अर्चना

जमुई : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने कहा है कि सोमनाथ मंदिर सदियों से सनातन आस्था, शौर्य और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय प्रतीक रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिसे स्वतंत्र भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।

प्रो. नंदन ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित शौर्य यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक स्वाभिमान के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

इसी अवसर पर उन्होंने बिहार के सभी शिवालयों में उसी समय विशेष पूजा-अर्चना आयोजित करने का आह्वान किया है, ताकि पूरे राज्य में श्रद्धा और सांस्कृतिक भाव के साथ इस पर्व को मनाया जा सके।

जमुई जिले में भी विभिन्न मंदिरों में आयोजन की तैयारी की जा रही है। जिले के प्रमुख शिवालयों में शामिल पत्नेश्वर धाम, मलयपुर की ओर से श्रद्धालुओं को श्रृंगार पूजा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

प्रो. नंदन ने राज्य के सभी श्रद्धालुओं एवं धार्मिक समितियों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।


No comments:

Post a Comment

Pages