प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी; डायल 112 के दो कर्मी समेत चार गिरफ्तार - City Channel

Breaking

Wednesday, January 7, 2026

प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी; डायल 112 के दो कर्मी समेत चार गिरफ्तार

प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी; डायल 112 के दो कर्मी समेत चार गिरफ्तार

पूर्णिया : प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने के मामले में पुलिस ने डायल 112 के दो चालकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। के.नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अररिया जिले के नरपतगंज के प्लासी निवासी रोहन कुमार साह से प्राइवेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गई थी। आरोपियों ने आश्वासन दिया था कि पैसे देने के बाद बैंक में पक्की नौकरी सुनिश्चित कर दी जाएगी। इसी क्रम में उनसे डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई और आरोपियों ने आपस में रकम बांट ली।

पीड़ित को नौकरी प्रक्रिया संदिग्ध लगने पर ठगी का संदेह हुआ। इसके बाद उसने के.नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई तथा एसपी स्वीटी सहरावत को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बनमनखी एसडीपीओ और सदर एसडीपीओ को जांच का जिम्मा सौंपा गया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जानकीनगर के वार्ड-17 निवासी अजय कुमार, चकमका गांव निवासी नवीन कुमार, अररिया के बोसी बसेटी थाना क्षेत्र के लकुनुवा गांव निवासी नितेश कुमार और जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक गांव निवासी रविंद्र कुमार शामिल हैं। इनमें से नितेश कुमार और रविंद्र कुमार क्रमशः के.नगर थाना क्षेत्र के बालूघाट शिविर और चम्पानगर थाना में डायल 112 के चालक के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं से अपील की गई है कि बिना सत्यापन के किसी व्यक्ति को नौकरी के लिए राशि न दें और किसी भी संदिग्ध प्रस्ताव की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



🔴 पूर्णिया में फर्जी नौकरी घोटाला: डायल 112 के दो कर्मी समेत चार गिरफ्तार

पूर्णिया में प्राइवेट बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस ठगी में डायल 112 के दो पुलिस चालक भी शामिल पाए गए हैं।
के.नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों — अजय कुमार, नवीन कुमार, नितेश कुमार और रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों ने मिलकर नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख रुपये ठगे और आपस में बांट लिए। पीड़ित को नौकरी न मिलने पर ठगी का एहसास हुआ और उसने एसपी से शिकायत की।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी के नाम पर पैसों की मांग होने पर सतर्क रहें और किसी भी ऑफर की जांच-पड़ताल जरूर करें।


#पूर्णिया #PurneaNews #CrimeNews #JobScam #PoliceAction #BreakingNews #BiharUpdates #FakeJobRacket #PurneaPolice #SocialAlert


No comments:

Post a Comment

Pages