राजगीर महोत्सव 2025 का भव्य आगाज, संस्कृति-परंपरा और आधुनिकता का दिखेगा संगम
कैलाश खेर को डीएम, एसपी, राजगीर विधायक कौशल किशोर ने सम्मानित किया।
कैलाश खेर बोले- नालंदा अध्यात्म की धरती है, यहां के लोग विद्वान होते हैं।
कैलाश खेर बोले- बिहार बदल रहा है, बदलते बिहार को मेरा प्रणाम।
पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा राजगीर की धरती तपस्या और उपासना की।
राजगीर,नालंदा : राजगीर में शुक्रवार से तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना था, लेकिन व्यस्तता के कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजगीर केवल पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि ज्ञान, साधना और तपस्या की पावन भूमि रही है। वहीं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राजगीर वह धरती है जहां भगवान महावीर, भगवान बुद्ध, गुरु नानक देव जी, सूफी संत मखदूम साहब जैसे महापुरुषों ने अपने संदेश दिए। यह स्थल बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का केंद्र है।
19 से 21 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जबकि इसके साथ लगने वाला मेला 7 दिनों तक चलेगा। पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री सम्मानित गायक कैलाश खेर ने अपनी सुमधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। यह दूसरा अवसर है जब कैलाश खेर राजगीर महोत्सव में प्रस्तुति दे रहे हैं।
कैलाश खेर ने कार्यक्रम से पहले कहा कि नालंदा और राजगीर संगीत, ज्ञान और शिक्षा की धरती रही है। यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
महोत्सव के साथ-साथ ग्रामश्री मेला, कृषि मेला, पुस्तक मेला और व्यंजन मेला का भी शुभारंभ हुआ, जहां हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, आधुनिक कृषि उपकरण और देश-विदेश के व्यंजन उपलब्ध हैं। कुल 124 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें बिहार की पारंपरिक लिट्टी-चोखा से लेकर कोलकाता के प्रसिद्ध रसगुल्ले तक लोगों को लुभा रहे हैं।
खेल प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण रखा गया है। पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता में बिहार सहित दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और झारखंड के लगभग 100 पहलवान हिस्सा लेंगे, जिनमें 30 महिला पहलवान शामिल हैं। विजेता को 25 हजार, उपविजेता को 15 हजार और तीसरे स्थान पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा खो-खो, कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
आयोजकों के अनुसार, इस बार का राजगीर महोत्सव संस्कृति, खेल, पर्यटन और मनोरंजन का अनूठा संगम बनकर पर्यटकों और दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।
राजगीर में आज से राजगीर महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इसका उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन CM के हाथों होना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
राजगीर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरती पर आज से राजगीर महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और सात दिवसीय मेले में कला, कृषि, व्यंजन व पुस्तकों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
पहले दिन पद्मश्री गायक कैलाश खेर की मधुर आवाज ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। परंपरा और आधुनिकता के इस उत्सव में शामिल होकर राजगीर की गौरवशाली विरासत का साक्षी बनिए।
#RajgirMahotsav2025 #RajgirFestival #BiharTourism #Nalanda #Rajgir #CulturalFestival #KailashKher #IncredibleBihar #BiharEvents #ArtCulture #HeritageOfBihar #FestivalVibes

No comments:
Post a Comment