जमुई में सम्पन्न हुआ आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय योग महोत्सव, प्रशिक्षक नीलेशजी लाड ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश - City Channel

Breaking

Saturday, August 30, 2025

जमुई में सम्पन्न हुआ आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय योग महोत्सव, प्रशिक्षक नीलेशजी लाड ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

जमुई में सम्पन्न हुआ आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय योग महोत्सव, प्रशिक्षक नीलेशजी लाड ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश


सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहु

जमुई/बिहार : जमुई नगर में आर्ट ऑफ लिविंग शाखा द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग महोत्सव आज स्नेहपूर्ण और सौहार्द्र के वातावरण में सम्पन्न हो गया। यह महोत्सव 27 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक शहर के प्रसिद्ध विवाह स्थल महावीर वाटिका में आयोजित हुआ।

महोत्सव में प्रशिक्षण देने के लिए गुजरात से आए श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य श्री नीलेशजी लाड ने अपनी सहज शैली, मधुर भाषा और प्रसन्नचित भाव से उपस्थित लोगों को विभिन्न योग साधनाएँ सिखाईं। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वस्थ, आनंदमय और संतुलित जीवन जीने के लिए योग को आत्मसात करने का मार्ग बताया।

चारों दिनों के अभ्यास के दौरान वातावरण आध्यात्मिक और आनंदमय बना रहा। प्रतिभागियों ने बताया कि योग के माध्यम से उन्होंने अपने भीतर शांति, ऊर्जा और मुस्कान को महसूस किया। महोत्सव के अंत में अनेक लोग इस अनुभव से अभिभूत दिखे।

कार्यक्रम के दौरान यह दृश्य भावुक करने वाला था कि चाहे कोई प्रतिभागी घर से छोटी-मोटी कड़वाहट या तनाव लेकर आया हो, योग साधना के पश्चात उसके चेहरे पर सकारात्मकता और मुस्कुराहट की आभा स्पष्ट झलक रही थी।

आर्ट ऑफ लिविंग शाखा जमुई ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे योग और ध्यान के विशेष सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभ उठा सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages