जमुई में अपराधियों का कहर : नकाबपोश बदमाशों ने दवा व्यवसायी का अपहरण कर मांगी एक करोड़ की लायंस क्लब ने मुफ्त में किया आहार का वितरण, पांच लाख लेकर छोड़ा घायल अवस्था में
झाझा, जमुई/बिहार : जमुई जिला अंतर्गत झाझा प्रखंड के झाझा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह में सोमवार की शाम दहशत का माहौल तब बन गया जब स्थानीय दवा व्यवसायी देवाशीष कुमार का पांच नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। देवाशीष दूध लेने निकले थे, तभी हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियार का बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार, बेहोशी की हालत में बदमाश उन्हें वाहन से मुंगेर जिले के गंगटा जंगल ले गए। बाद में अपहरणकर्ताओं ने देवाशीष के परिजनों से फोन पर एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की। काफी मोलभाव के बाद परिजनों ने पांच लाख रुपए की राशि दी, जिसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी को घायल अवस्था में जंगल में छोड़ दिया।
मंगलवार सुबह देवाशीष जैसे-तैसे घर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी परिवार और पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही घटना के सभी पहलुओं पर जानकारी देंगे। अपहरण और फिरौती की इस वारदात से इलाके के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।

No comments:
Post a Comment