धूमधाम से मनाई गई स्व. शिवनन्दन झा की 16वीं पुण्यतिथि, विधायक दामोदर रावत ने अर्पित की - City Channel

Breaking

Sunday, August 17, 2025

धूमधाम से मनाई गई स्व. शिवनन्दन झा की 16वीं पुण्यतिथि, विधायक दामोदर रावत ने अर्पित की

धूमधाम से मनाई गई स्व. शिवनन्दन झा की 16वीं पुण्यतिथि, विधायक दामोदर रावत ने अर्पित की

झाझा संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव

झाझा विधानसभा के भूतपूर्व विधायक एवं प्रखर समाजवादी नेता स्वर्गीय शिवनन्दन झा की 16वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ उनके प्रतिमा स्थल पर मनाई गई।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक दामोदर रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दिवंगत नेता को नमन किया। उन्होंने कहा कि “स्व. शिवनन्दन झा हर दिलों पर राज करने वाले मिलनसार व्यक्तित्व थे। बिहार सरकार में रहते हुए उन्होंने झाझा को नई दिशा देने का कार्य किया। जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करना उनका आदर्श रहा।”
विधायक ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए वे कई बार जेल भी गए, उनकी कमी झाझा क्षेत्र के लिए अपूरणीय है।

शोकसभा की अध्यक्षता प्रो. रामवतार सिंह ने की जबकि संचालन कांग्रेस नेता उदय शंकर झा ने किया। इस दौरान दिवंगत नेता के पौत्र दिव्यांशु झा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण झा, भैया लाल माथुरी, चक्रधारी यादव, परमेश्वर यादव, जदयू नेता बलबत सिंह, अमीत कुमार, विससूत्री सदस्य लखन मंडल, सुबोध केशरी, बरनवाल समाज के अध्यक्ष गोपाल बरनवाल, जोगेंद्र रावत, राजेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

Pages