स्थापना दिवस पर शामिल होंगे भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश - City Channel

Breaking

Friday, July 25, 2025

स्थापना दिवस पर शामिल होंगे भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश

स्थापना दिवस पर शामिल होंगे भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश


सोनो/जमुई/बिहार : पंकज बरनवाल

सोनो विजनलाइफ मानव अधिकार फाउंडेशन के इस वर्ष आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति के. जी. बालाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव सह जमुई जिला प्रभारी सीएस नीतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव राकेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में पूर्व मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की और उन्हें वार्षिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया।

यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम आगामी 7 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित सृजनी हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति बालाकृष्णन की उपस्थिति से मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई दिशा और अनुभव मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

फाउंडेशन का यह स्थापना दिवस कार्यक्रम मानवाधिकार जागरूकता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आयोजन को लेकर संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages