"हर पौधा कलाम को एक हरित सलाम" कल के बेहतर के लिए एक पेड़ लगाएं" : साइकिल यात्रा एक विचार - City Channel

Breaking

Sunday, July 27, 2025

"हर पौधा कलाम को एक हरित सलाम" कल के बेहतर के लिए एक पेड़ लगाएं" : साइकिल यात्रा एक विचार

"हर पौधा कलाम को एक हरित सलाम" कल के बेहतर के लिए एक पेड़ लगाएं" : साइकिल यात्रा एक विचार

 जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार

पूर्व राष्ट्रपति एवं "मिसाइल मैन" डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर साइकिल यात्रा एक विचार – जमुई के सदस्यों ने पौधारोपण कर उन्हें हरित श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम उनकी नियमित 499वीं रविवारीय साइकिल यात्रा के क्रम में नगर परिषद अंतर्गत कल्याणपुर गांव में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. कलाम के पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। मौके पर सदस्य लड्डू मिश्रा ने कहा, "डॉ. कलाम हमेशा कहते थे कि पौधे न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि हमारे जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए आवश्यक हैं।"

अभिनव दुबे ने कहा कि डॉ. कलाम ने युवाओं को तकनीकी नवाचार के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। उनका मानना था कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक साथ चल सकते हैं और सतत विकास के विचार को उन्होंने जीवन में उतारा।

सत्यम कुमार ने बताया कि "राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण करें और उनके विचारों को आगे बढ़ाएं।"

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख सदस्य:
गोलू कुमार, लड्डू मिश्रा, अभिनव दुबे, हर्ष कुमार सिन्हा, विवेकानंद पाण्डेय, सत्यम कुमार, गणेश कुमार, विजय कुमार
तथा स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सराहनीय रही।


-- समाप्त --
प्रेषक:
साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई (रजिस्टर्ड)
वॉइस ऑफ सिटी समाचार सेवा

No comments:

Post a Comment

Pages