भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमुई में प्रवासी महिला विस्तारक कार्यक्रम का आयोजन - City Channel

Breaking

Friday, July 25, 2025

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमुई में प्रवासी महिला विस्तारक कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमुई में प्रवासी महिला विस्तारक कार्यक्रम का आयोजन

जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को जमुई के एक निजी भवन में प्रवासी महिला विस्तारक कार्यक्रम के अंतर्गत नगर की प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष साधना सिंह ने की।

बैठक में झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता झा बतौर प्रवासी महिला विस्तारक उपस्थित रहीं।

प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे एक ऐसी विधानसभा क्षेत्र की प्रवासी महिला विस्तारक नियुक्त किया गया है, जहाँ से एक ख्यातिप्राप्त महिला विधायक ने जीत हासिल की है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हम सभी को पूरी मुस्तैदी और संगठनात्मक शक्ति के साथ तैयारी करनी होगी। हमारा लक्ष्य सिर्फ जीतना नहीं बल्कि पिछले चुनाव के रिकॉर्ड को तोड़ना है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का उद्देश्य उन महिलाओं को सक्रिय करना है जो सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हैं, जैसे – महिला डॉक्टर, अधिवक्ता, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षिका, उद्यमी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित बहनें। इन सभी के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत करना और विधानसभा चुनाव पर केंद्रित चर्चा करना आवश्यक है।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाजपा जमुई विधानसभा संयोजक सह जिला महामंत्री श्री बृजनन्दन सिंह, पालक कार्तिक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विभा सिंह, जिला मंत्री पूजा शर्मा, निशा सिंह, रश्मि सिंह, सीमा केशरी, अंजना श्रीवास्तव, एवं नीलम भारती सहित अन्य महिला कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages