"माँ के नाम एक पेड़" अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अनोखी पहल - City Channel

Breaking

Thursday, June 19, 2025

"माँ के नाम एक पेड़" अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अनोखी पहल

"माँ के नाम एक पेड़" अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अनोखी पहल 

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहुन

बोधवन तालाब, जमुई : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई और प्रेरणादायक पहल के तहत "पर्यावरण भारती" संस्था द्वारा आज "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान की शुरुआत जमुई के बोधवन तालाब परिसर में पौधारोपण कर की गई, जिसका नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी प्रिंस कुमार यादव ने किया।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा, "माँ प्रत्येक मानव के लिए सबसे प्रिय होती हैं। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाए, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सबसे बड़ा पुण्य कार्य होगा।”

प्रसिद्ध पर्यावरणविद विनोद कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा, "भारत की जनसंख्या लगभग 140 करोड़ है। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाए, तो 140 करोड़ पेड़ बिना किसी सरकारी खर्च के लगाए जा सकते हैं, जो पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन से निपटने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।”

इस कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के कई सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में विनोद कुमार सिंह, प्रिंस कुमार यादव, रौनक यादव, राम बिलास शाण्डिल्य, दिलीप कुमार, अर्जुन पाल, सुरेश पासवान, चंदन कुमार, अंकित कुमार पंडित सहित अन्य पर्यावरणप्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और व्यक्तिगत पहल से वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।

No comments:

Post a Comment

Pages