जमुई कांग्रेस भवन में धूमधाम से मना राहुल गांधी का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाया जश्न - City Channel

Breaking

Thursday, June 19, 2025

जमुई कांग्रेस भवन में धूमधाम से मना राहुल गांधी का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाया जश्न

जमुई कांग्रेस भवन में धूमधाम से मना राहुल गांधी का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाया जश्न


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई : जमुई स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन उत्साह, सेवा और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादा समारोह का आयोजन करते हुए केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु और सशक्त नेतृत्व की कामना की।

समारोह का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष देवी कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी भारतीय राजनीति में सत्य, करुणा और संविधान की रक्षा के प्रतीक हैं। उनकी सोच आज के युवा भारत को नई दिशा दे रही है। वह सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ बनते रहे हैं, यही वजह है कि हम उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर रक्तदान शिविर, भोजन वितरण, वस्त्र वितरण जैसे सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं। जमुई में भी गरीबों के बीच कपड़े, भोजन और किताबें बांटी गईं, जिससे लोगों में कांग्रेस की सेवा भावना का संदेश गया।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता दिवाकर सिंह, धर्मेंद्र कुमार गौतम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहंशाह आलम, प्रकाश पासवान, पबिता देवी, ऊषा देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस समर्थकों की भागीदारी रही। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को देश की “एकमात्र मजबूत लोकतांत्रिक आवाज़” बताते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि वे संविधान, लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए बिना थके लड़ते आ रहे हैं।

कार्यक्रम में राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन, उनके संघर्ष और योगदान पर भी चर्चा की गई। अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2024 लोकसभा में कांग्रेस की मजबूती के बाद अब 2025 विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को सशक्त बनाकर जनता के मुद्दों को उठाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages