अब हर शुक्रवार को लगेगा डीएम का जनता दरबार
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : जमुई जिला प्रशासन द्वारा जनता दरबार के दिन में बदलाव किया गया है। अब जिला कलेक्टर श्री नवीन कुमार हर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से जनता दरबार लगाएंगे। पहले यह दरबार शनिवार को निर्धारित था।
जन शिकायत निवारण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी शशांक बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य अधिकाधिक लोगों की समस्याओं को समय पर सुनना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
गौरतलब है कि जनता दरबार एक ऐसा मंच है जहाँ आम नागरिक सीधे जिला प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं। प्रशासन द्वारा इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाता है।
No comments:
Post a Comment