शिबू सोरेन के संस्थापक संरक्षक बनने पर ओंकार नाथ वर्णवाल ने दी बधाई
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो/जमुई : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और चकाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी ओंकार नाथ वर्णवाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के सफल आयोजन पर बधाई दी है। रांची में आयोजित इस दो दिवसीय महाधिवेशन में झारखंड आंदोलन के प्रणेता आदरणीय शिबू सोरेन (गुरुजी) को पार्टी का संस्थापक संरक्षक चुना गया, जिस पर ओंकार नाथ वर्णवाल ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट कीं।
वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस महाधिवेशन में बिहार से छह सदस्यों को केंद्रीय समिति में स्थान मिला, जिसमें चकाई विधानसभा क्षेत्र से ओंकार नाथ वर्णवाल और पूर्व मुखिया भोला बासके शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर झामुमो नेता मुंशी मरांडी, गोविंद पंडित, राजेश मरांडी, राजकुमार यादव, पृथ्वीराज हेंब्रम, पूर्व प्रत्याशी राजू कॉल, पूर्व मुखिया दीनदयाल बरनवाल, और पूर्व सरपंच सहित कई लोगों ने दोनों नेताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह नई जिम्मेदारी संगठन को और सशक्त करेगी।
ओंकार नाथ वर्णवाल ने कहा कि शिबू सोरेन जैसे नेता की अनुभवपूर्ण छाया में पार्टी और समाज दोनों को दिशा मिलेगी, और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होकर जनहित में काम करता रहेगा।
No comments:
Post a Comment