महिला सशक्तिकरण से ही समाज और परिवार का विकास संभव: संगीता पासवान
सिटी संवाददाता : मो० मुमताज
अलीगंज/जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत सिकंदरा प्रखंड के मथुरापुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फूलकुमारी देवी ने की, जबकि संचालन महिला जिलाध्यक्ष संगीता पासवान ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार 1st, बिहारी 1st विजन पर चर्चा हुई। संगीता पासवान ने कहा कि जब महिलाएं सबल होंगी, तभी परिवार और समाज का विकास संभव होगा। इस दौरान महिला जागरूकता और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
- प्रदेश सचिव: पबितदेव
- जिला महासचिव: सुनीता शर्मा
- प्रखंड अध्यक्ष: फूलकुमारी देवी
- प्रखंड सचिव: लक्ष्मी देवी
- मीडिया प्रभारी: प्रियंका कुमारी
- सहित कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। पार्टी ने इस अभियान को पूरे बिहार में और तेज करने का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment