निमारे गांव में दर्दनाक हादसा, छत की कड़ी गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल - City Channel

Breaking

Monday, April 21, 2025

निमारे गांव में दर्दनाक हादसा, छत की कड़ी गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

निमारे गांव में दर्दनाक हादसा, छत की कड़ी गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

मृतक पत्नी और घायल पति का फाइल फोटो 

सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो/जमुई :  सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत   ग्राम पंचायत ढोढरी के ग्राम निमारे गांव में सोमवार की सुबह  एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के एक पुराने मकान में सौ रहे दंपति के ऊपर अचानक छत में लगे कड़ी की लकड़ी भरभराकर गिर पड़ी। 

इस हादसे में पत्नी रूबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति संजय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब हादसा हुआ तब दोनों गहरी नींद में थे। कड़ी गिरने से रूबी देवी मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई। वहीं, घायल संजय मंडल को ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रेफर पटना कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, घटना के बाद ग्रामीणों ने मृत महिला का शव बिना पोस्टमार्टम के ही आनन-फानन में जला दिया। 

इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

No comments:

Post a Comment

Pages