अफ़फान अख़्तर बने खतौली के नगर अध्यक्ष
🔹भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने संगठन के प्रति निष्ठा और मेहनत को सराहा, जिम्मेदारी सौंपकर किया सम्मानित।
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा
खतौली, मुजफ्फरनगर : भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए अफ़फान अख़्तर को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन एवं प्रदेश सचिव-अध्यक्ष के आदेश पर की गई, जिसे जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह द्वारा अंतिम रूप दिया गया।
अफ़फान अख़्तर काफी लंबे समय से संगठन में मीडिया प्रभारी के तौर पर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली, निष्ठा और समर्पण की सराहना संगठन के अंदरूनी सदस्यों के साथ-साथ आमजन में भी होती रही है।
उनकी नियुक्ति को लेकर संगठन ने कहा कि यह निर्णय उनकी योग्यता, सक्रियता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए लिया गया है। अफ़फान पहले भी सलाहकार समिति में शामिल किए जाने की चर्चा में रह चुके हैं।
नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अफ़फान अख़्तर ने कहा,
"यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। किसान हितों, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।"
जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि,
"अफ़फान अख़्तर की कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए उन्हें नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हमें विश्वास है कि वे संगठन को नगर स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।"
यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए बल्कि खतौली नगर के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
No comments:
Post a Comment