पटना, ब्यूरो रिपोर्ट : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 18 अप्रैल 2025 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दिया गया है।
पर्षद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बढ़ाई गई समयावधि में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यह निर्णय अभ्यर्थियों की सुविधा एवं बड़ी संख्या में प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए लिया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी अब 25 अप्रैल तक आवेदन कर सिपाही बनने की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

No comments:
Post a Comment