19 अप्रैल को अनुसूचित जाति/जनजाति विकास शिविर को लेकर हुई तैयारी बैठक - City Channel

Breaking

Wednesday, April 16, 2025

19 अप्रैल को अनुसूचित जाति/जनजाति विकास शिविर को लेकर हुई तैयारी बैठक

19 अप्रैल को अनुसूचित जाति/जनजाति विकास शिविर को लेकर हुई तैयारी बैठक


झाझा/जमुई : प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले अनुसूचित जाति/जनजाति विकास शिविर की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बीडीओ सुनील कुमार के दिशा-निर्देशन में हुई, जिसमें सरकारी अस्पताल के एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, आशाकर्मी, और ममता कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार, बीईओ महेंद्र प्रसाद सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि 19 से 28 अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, आयुष्मान और आभा कार्ड का निर्माण, एएनसी जांच, तथा स्किल एनीमिया की जांच जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।

पदाधिकारियों ने सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अनुसूचित जाति और जनजाति परिवारों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करें और उन्हें शिविर में भाग लेने के लिए जागरूक करें। शिविर में सभी लक्षित लाभुकों की शत-प्रतिशत जांच और टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे और आपसी समन्वय से शिविर को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।


No comments:

Post a Comment

Pages