महादेव सिमरिया में चार दिवसीय जुम्भिकग्राम महोत्सव का भव्य शुभारंभ - City Channel

Breaking

Sunday, March 9, 2025

महादेव सिमरिया में चार दिवसीय जुम्भिकग्राम महोत्सव का भव्य शुभारंभ

महादेव सिमरिया में चार दिवसीय जुम्भिकग्राम महोत्सव का भव्य शुभारंभ


🔹 महादेव सिमेरिया मैदान में आयोजित महोत्सव का हुआ दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

सिमेरिया/ जमुई, 09 मार्च 2025 : जिले के ऐतिहासिक महादेव सिमेरिया मैदान में चार दिवसीय जुम्भिकग्राम महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह, महोत्सव कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, मुखिया विनोद यादव, सरपंच केदार सिंह, लोजपा नेता रविशंकर पासवान, राजकुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया

अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत

महोत्सव के उद्घाटन सत्र में अतिथियों का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। मंच पर पहुंचने के बाद अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया

जुम्भिकग्राम महोत्सव: संस्कृति और विरासत का संगम

भाजपा नेता विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा,
"जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने और प्रचारित करने के लिए जुम्भिकग्राम महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह महोत्सव 2017 से लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष इसे जमुई स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया गया था।"

उन्होंने युवाओं द्वारा जिले की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत को कैमरे में कैद कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की

जागरूकता के लिए लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल

महोत्सव के दौरान स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से संबंधित कई सरकारी और गैर-सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों की रही बड़ी भागीदारी

उद्घाटन सत्र में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस आयोजन ने पूरे जिले में उत्साह और उमंग का संचार कर दिया।

मंच संचालन और आयोजन समिति की भूमिका

महोत्सव के मंच संचालन की जिम्मेदारी विजय कुमार सोनू ने संभाली।
आयोजन को सफल बनाने में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, गुंजन तिवारी, दीपक सिंह सहित आयोजक मंडल के मो. टीपू, मो. शहीद, अभिषेक कुमार, विक्की भगत, राजू भगत, गोलू भगत, सागर भगत, सौरभ कुमार, अरविंद कुमार, सोनू कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आगामी दिनों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

चार दिवसीय इस महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, नाटक, खेल-कूद प्रतियोगिताएँ और विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे

इस महोत्सव के माध्यम से जिले की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages