अपर समाहर्ता, जमुई ने जनता दरबार में सुनी जनता की समस्याएँ - City Channel

Breaking

Friday, February 28, 2025

अपर समाहर्ता, जमुई ने जनता दरबार में सुनी जनता की समस्याएँ

अपर समाहर्ता, जमुई ने जनता दरबार में सुनी जनता की समस्याएँ

🔹कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमिता बर्दास्त नहीं : अपर समाहर्ता जमुई।

 सिटी संवाददाता : प्रो0 रामजीवन साहु

जमुई, 28 फरवरी 2025 : शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, जमुई श्रीमती अभिलाषा शर्मा, भा.प्र.से. के निर्देश पर अपर समाहर्ता, जमुई श्री सुभाष कुमार मंडल ने समाहरणालय परिसर, जमुई स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया।

इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूर क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को रखते हुए न्याय की गुहार लगाई। वहीं अपर समाहर्ता ने प्रत्येक पीड़ित की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया

समस्याओं का तत्काल समाधान एवं कार्रवाई:

  • कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।
  • कुछ मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में प्राप्त प्रमुख शिकायतें:

  1. भूमि संबंधी विवाद: भूमि बंटवारा, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, रैयती भूमि का निबंधन, खतियान, दखल-कब्जा, जमीन की नापी।
  2. आवास एवं पेंशन: इंदिरा आवास योजना, विकलांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा से लाभ।
  3. अन्य प्रशासनिक एवं कानूनी मामले: इनमें विवादित भूमि पर जबरन कार्य, अनुग्रह भुगतान, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवान्त लाभ, श्रम संसाधन से लाभ, स्वच्छता संबंधित मामले, अनुकंपा नियुक्ति, राशि गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली-गली, आंगनवाड़ी केंद्रों की समस्या, गैर मजरूआ भूमि विवाद, बिजली संबंधित शिकायतें रहीं।

अपर समाहर्ता का निर्देश:

अपर समाहर्ता ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर वर्गों तक पहुँचाना प्राथमिकता है। जनता से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया।

उपस्थित अधिकारी:

जनता दरबार में कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने जनता की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए समाधान की दिशा में कार्य किया।

No comments:

Post a Comment

Pages