बिहार पुलिस सप्ताह 2025: साइबर क्राइम से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान आयोजित - City Channel

Breaking

Wednesday, February 26, 2025

बिहार पुलिस सप्ताह 2025: साइबर क्राइम से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान आयोजित

बिहार पुलिस सप्ताह 2025: साइबर क्राइम से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान आयोजित

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई, 26 फरवरी 2025 : बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर सह ट्रैफिक) के नेतृत्व में आज साइबर क्राइम, साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अपराधों से बचाव को लेकर एक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जनता को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देने के लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान में साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए नकली कॉल, ओटीपी ठगी, फिशिंग और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए गए। वहीं डिजिटल अरेस्ट और साइबर लॉ के तहत डिजिटल अपराधों और उनसे जुड़े कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। 

महत्वपूर्ण सावधानियों में सुरक्षित ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, मजबूत पासवर्ड बनाने और अनधिकृत एप्लिकेशन डाउनलोड न करने जैसी सावधानियों पर जोर दिया गया। वहीं साइबर अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी को लेकर पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर सह ट्रैफिक) ने आम नागरिकों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, किसी से भी ओटीपी साझा न करने और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है और आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारीगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस अभियान से लोगों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी और वे डिजिटल युग में खुद को सुरक्षित रखने के लिए अधिक सतर्क हुए।

No comments:

Post a Comment

Pages