94वीं जयंती पर स्व. अर्जुन मंडल को श्रद्धांजलि, उनकी लोकहित कार्यों को किया याद
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : सर्वजन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री स्व. अर्जुन मंडल की 94वीं जयंती उनके पैतृक गांव प्रधानचक स्थित समाधि स्थल एवं प्रतिमा स्थल पर समारोहपूर्वक मनाई गई।
समारोह की शुरुआत में उपस्थित लोगों ने स्व. अर्जुन मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गुलाल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समिति प्रमुख डा. विभूति भूषण ने कहा कि स्व. अर्जुन मंडल आधुनिक युग के गांधी थे। उन्होंने किसानों की सिंचाई की समस्या और आम लोगों को शैक्षणिक साधन उपलब्ध कराने के लिए अपने जीवन के अंतिम क्षण तक संघर्ष किया। उनका जीवन पूरी तरह से लोकहित में समर्पित था।
समारोह में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के जिलाध्यक्ष पवन कुमार बिंद ने कहा कि स्व. अर्जुन मंडल का व्यवहार सादगी से भरपूर था और मंत्री पद पर रहते हुए भी वह हमेशा सामान्य जीवन जीते रहे। उन्होंने कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हम सबका परम कर्तव्य है।
इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, लोजपा नेता चंद्रशेखर कुशवाहा, हरेराम रावत, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार झा, अजीत मंडल, प्रमोद मंडल, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार दांगी, संजय रजक, कुमार मुकेश, प्रभात कुमार, सौदागर मंडल, अनिल मंडल, वीरेंद्र मंडल, मोहम्मद कयूम अंसारी समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
समिति ने इस आयोजन के माध्यम से स्व. अर्जुन मंडल के योगदान को याद किया और उनके द्वारा किए गए जनहित कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment