बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस को नई जिम्मेवारी, आईपीएस विवेक कुमार बने भागलपुर डीआईजी
भागलपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है, जिसमें 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। नीतीश सरकार के इस निर्णय के बाद विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है। जितेंद्र सिंह गंगवार को नागरिक सुरक्षा महानिदेशक का पद सौंपा गया है।
पंकज दाराद को विधि व्यवस्था और विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। संजय सिंह को प्रशिक्षण विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है। शालीन को आतंकवाद निरोधक दस्ता और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
तेज तर्रार आईपीएस ऑफिसर हैं विवेक कुमार, भागलपुर में रहे हैं एसएसपी जबकि 2007 बैच के तेज तर्रार आईपीएस विवेक कुमार को विवेक कुमार को पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, विवेकानंद को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), बिहार पटना के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर जिम्मेदारी दी गई है।
विवेक कुमार भागलपुर में बतौर एसएसपी भी अपनी सेवा दे चुके हैं। वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। भागलपुर में रहते हुए उन्होंने कई कुख्यातों पर शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की थी। वे विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर देने वाले अधिकारी हैं। भागलपुर में एसएसपी रहने की वजह से डीआईजी के तौर पर भी उन्हें क्राइम कंट्रोल में भी अनुभव का लाभ मिलेगा।
No comments:
Post a Comment