बिहार बीजेपी सांगठनिक चुनाव : कोर कमिटी की बैठक में सख्त नियम लागू
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : बिहार भाजपा ने आगामी मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष नियुक्ति के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। सांगठनिक चुनाव के लिए कोर कमिटी की बैठक जारी है, जिसमें नए नियमों और संगठन के विस्तार पर चर्चा हो रही है।
मुख्य बिंदु :
1. आयु सीमा:
मंडल अध्यक्ष: अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष।
जिलाध्यक्ष: अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष।
2. पार्टी अनुभव:
जिन नेताओं को पार्टी में शामिल हुए छह साल से कम समय हुआ है, वे किसी भी पद के लिए पात्र नहीं होंगे। दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके नेता तीसरी बार यह पद नहीं संभाल पाएंगे।
3. संगठन विस्तार:
संगठन जिला की संख्या 45 से बढ़ाकर 51 या उससे अधिक करने की योजना है।
मंडलों की संख्या में भी वृद्धि होगी। ऐसे मंडल जिनमें 60-70 बूथ हैं, उन्हें विभाजित कर नए मंडल बनाए जाएंगे।
4. नियुक्ति समयसीमा:
मंडल अध्यक्ष: 15 दिसंबर 2024 तक नियुक्ति।
जिलाध्यक्ष: 30 दिसंबर 2024 तक नियुक्ति
प्रदेश अध्यक्ष का बयान:
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सांगठनिक बदलाव का उद्देश्य आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रबंधन को मजबूत बनाना है। संगठन को अधिक प्रभावी और धारदार बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
नए नियम और संगठन का पुनर्गठन भाजपा को युवाओं और नए नेतृत्व को मौका देने की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रतीक है। इससे पार्टी के भीतर संतुलन और अनुशासन कायम रहेगा।
No comments:
Post a Comment