साइकिल यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : साइकिल यात्रा एक विचार की टीम ने अपनी 465वीं यात्रा रविवार को पूरी की। यह यात्रा 10 जनवरी 2016 से निरंतर जारी है और इस बार जमुई ब्लॉक परिसर से शुरू होकर अतिथि पैलेस, हांसडीह होते हुए भजौर गांव तक पहुंची।
इस अवसर पर टीम ने ग्रामीण पर्यावरण मित्र अमन कुमार की निजी भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत अमरूद, नींबू, शरीफा, कटहल और जामुन जैसे कई फलदार वृक्ष लगाए गए। टीम के सदस्य शेषनाथ राय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल हमारी हवा को शुद्ध करते हैं और पानी को फिल्टर करते हैं, बल्कि विश्व की 80% स्थलीय जैव विविधता को भी संरक्षित रखते हैं। इसके अलावा, वन 1.6 अरब से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करते हैं, वातावरण से कार्बन को अवशोषित करते हैं और सभी दवाओं में 25% प्रमुख तत्व प्रदान करते हैं।
इस यात्रा में शेषनाथ राय, अजीत कुमार, राहुल ऋतुराज, आकाश कुमार ठाकुर, संजय कुमार, ग्रामीण अमन कुमार और विकास सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है।
No comments:
Post a Comment