**जमाना कितना भी बदल जाये, परन्तु आस्था से सर्वोपरि नहीं हो सकता, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के साथ मनाया गया सत्य वीर प्रताप का चौथा जन्मदिन**
सिटी संवाददाता प्रो. रामजीवन साहु
जमुई : दिन बुधवार दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 को जमुई नगर परिषद अंतर्गत जयशंकर नगर में वीणा आवास पर चिरंजीवी सत्य वीर प्रताप का चौथा जन्मदिन भारतीय सभ्यता और संस्कृति की धरोहर को ध्यान में रखते हुए मनाया गया। आधुनिक जीवनशैली के बावजूद इस जन्मदिन समारोह में परंपरागत विधियों और रीति-रिवाजों का पालन कर भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को बनाए रखने का प्रयास किया गया।
समारोह की शुरुआत भारतीय संस्कृति के अनुसार पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार से हुई, जिसमें परिवार और नजदीकी संबंधियों ने भाग लिया। सत्य वीर प्रताप के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन भारतीय परंपराओं के साथ मनाने का निर्णय इसलिए लिया ताकि बच्चे में भारतीय संस्कृति के प्रति आदर और लगाव का भाव विकसित हो।
जन्मदिन समारोह में लजीज भारतीय व्यंजनो का आयोजन भी किया गया। समारोह में उपस्थित मेहमानों ने इसे एक अनोखा प्रयास बताते हुए कहा कि आधुनिकता के दौर में भी इस तरह की पहल आने वाली पीढ़ियों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और आस्था को बनाए रखने में सहायक हो सकती है।
No comments:
Post a Comment