**जमुई में युवक की गोली मारकर हत्या, सिर में गोली मार अज्ञात अपराधियों ने दी वारदात को अंजाम** - City Channel

Breaking

Wednesday, October 30, 2024

**जमुई में युवक की गोली मारकर हत्या, सिर में गोली मार अज्ञात अपराधियों ने दी वारदात को अंजाम**

,**जमुई में युवक की गोली मारकर हत्या, सिर में गोली मार अज्ञात अपराधियों ने दी वारदात को अंजाम**



सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव


चकाई/जमुई : जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात अपराधियों ने 30 वर्षीय देवानंद यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने धारदार हथियार से भी उस पर हमला किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धबाना गांव के निवासी देवानंद यादव, पिता जनार्दन यादव, के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।


अपराधी प्रवृत्ति का था मृतक देवानंद यादव :

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मृतक देवानंद यादव खुद भी अपराधी प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ पहले से भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।


मामा का बयान : अज्ञात कॉल के बाद घर से निकला था देवानंद 

मृतक के मामा बीरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन किया, जिसके बाद वह घर से निकला। पूरी रात घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार शाम को धवना तिलैया जोर के पास एक शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। शव मिलने के बाद चंद्रमंडी थाना पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


चार लोगों को परिजनों ने बताया नामजद आरोपी :

मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। चंद्रमंडी थाना अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल :

देवानंद की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages