**दीपावली, संत हरीन्द्रानंद और सरदार पटेल जयंती पर पर्यावरण भारती का वृक्षारोपण अभियान**
🔹11 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश।
बुद्धनगर (भरतखंड सौढ़), उत्तरी सौढ़ पंचायत, परबत्ता, खगड़िया, बिहार : दीपावली, संत हरीन्द्रानंद महाराज और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल करते हुए पीपल, नीम, आम, जामून, अमरूद, नींबू और महोगनी जैसे 11 महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी शैलेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान संचालित किया गया।
वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प :
पर्यावरण भारती के संस्थापक और अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली के सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने इस अभियान का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई और जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न पर्यावरण असंतुलन से बचने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने हेतु कम से कम 10 पेड़ प्रति व्यक्ति लगाएं। हाल ही में स्पेन में चक्रवात से हुई बाढ़ और रूस-यूक्रेन तथा इजराइल-हमास संघर्ष के प्रभावों से बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के संकेत मिले हैं, जो अक्टूबर के महीने में भी गर्मी को महसूस करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जन्मदिवस पर पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा।
देव वृक्ष पीपल का महत्व : 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष
लोक कलाकार मुरारी ठाकुर ने पीपल वृक्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि यह वृक्ष 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है और भारत में इसे पवित्र माना जाता है।
No comments:
Post a Comment