नेशनल डॉक्टर्स डे (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) पर पर्यावरण भारती द्वारा लगाए गए पौधे - City Channel

Breaking

Monday, July 1, 2024

नेशनल डॉक्टर्स डे (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) पर पर्यावरण भारती द्वारा लगाए गए पौधे

नेशनल डॉक्टर्स डे (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) पर पर्यावरण भारती द्वारा लगाए गए पौधे


राजेन्द्र नगर, पटना : नेशनल डॉक्टर्स डे (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस) पर पर्यावरण भारती द्वारा 25 पौधे पीपल, बरगद, गूलर,पाकड़ ,जामून,पलास, हर्रे, बहेड़ा, आँवला के बिहार की राजधानी पटना महानगर के राजेन्द्र नगर में लगाया गया। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ ख्यातिप्राप्त डॉक्टर मधु प्रिया जी ने किया।


 पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि  1 जुलाई 2024 नेशनल डॉक्टर्स डे है। इसे राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस भी कहा जाता है। पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था। उनका जीवन मानव सेवा हेतु समर्पित था। वे एक कुशल डॉक्टर थे। उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अतः भारत सरकार ने उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor's Day)मनाने का निर्णय किया। उनका देहावसान 80 वर्ष की आयु 1 जुलाई 1962 को हुआ। 


2024 का थीम है--"हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्टस "

 यह डॉक्टरों द्वारा अपने दैनिक अभ्यास में दिखाये जाने वाले समर्पण और करूणा तथा मानव जीवन बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है। अतः ऐसे शुभ अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाना स्मरणीय कार्य है।

   पर्यावरण भारती के पौधारोपण अभियान में डॉक्टर मधु प्रिया, डॉक्टर सुचिता, डॉक्टर मनोरंजन कुमार, डॉक्टर धनेश कुमार, ॠषि कुमार, सुजीत कुमार सिंह, निकेश कुमार सिंह, गौतम पाण्डेय, मनोज कुमार मिश्र, चन्द्रशेखर आजाद, विजय कुमार रवि, नीरज नयन, कृष्ण मोहन रस्तोगी, षष्टी चरण राय, शिवम कुमार भारद्वाज, सत्यम कुमार इत्यादि ने भाग लिए।

No comments:

Post a Comment

Pages