जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के साथ बिहार के अन्य जिलों के पत्रकारों की बिहार की स्थिति पर परिचर्चा आयोजित - City Channel

Breaking

Wednesday, June 12, 2024

जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के साथ बिहार के अन्य जिलों के पत्रकारों की बिहार की स्थिति पर परिचर्चा आयोजित

जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के साथ बिहार के अन्य जिलों के पत्रकारों की बिहार की स्थिति पर परिचर्चा आयोजित

जमुई : जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर की अध्यक्षता में बिहार के सभी अड़तीस जिलों के वरीय पत्रकारों के साथ बिहार की वर्तमान स्थिति और उसके निदान के बारे एक महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित की गई। 

यह परिचर्चा पटना के माधुरी आवास में आयोजित की गई थी। इस परिचर्चा में बिहार के तमाम जिलों से एक एक वरीय पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। परिचर्चा में बिहार की स्थिति और आम आवाम की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। 

इस दौरान जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के उत्थान में बिहार के पत्रकारों की भी अहम भागीदारी होनी आवश्यक है, जिससे यह समाज आज तक अछूता रहा है। बुद्धिजीवियों के साथ जनमत को मजबूत करने के लिए एक सकारात्मक पहल पत्रकारों की अहम जिम्मेदारी होती है। 

उन्होंने यह भी कहा कि अनेक लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए जनता को प्रलोभित करते हैं जो लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो रहा है। साथ ही कहा कि पत्रकारों को असली और नकली में अंतर दिखाकर आम और भोली भाली जनता को दिग्भ्रमित होने से बचाना चाहिए। यह उनका धर्म है।

 इस परिचर्चा में प्रदीप कुमार, कोमल, ओम प्रकाश, मुजफ्फरपुर से के के कौशिक, सारण से शिवानुग्रह नारायण सिंह, गोपालगंज से सत्य प्रकाश, सीवान से मनोज कुमार, शेखपुरा से अजीत कुमार सिन्हा, नालन्दा से चंद्रमणि पाण्डेय, जमुई से अशोक कुमार सिन्हा एवं श्यामानंद मिश्रा सहित सभी जिलों के वरीय पत्रकार शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Pages