सत्यदेव आर्य हत्याकांड मामले में आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
🔹जमुई के नवडीहा में मर्डर के बाद शव को जमीन के 6 फीट नीचे किया था दफन।
जमुई : जमुई के चर्चित सत्यदेव आर्य हत्याकांड मामले में शुक्रवार को खैरा थाने की पुलिस ने हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार की दोपहर एसडीपीओ कार्यालय स्थित पुलिस सभा कक्ष में प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी खैरा थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 5 जून को खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा में 6 फीट नीचे जमीन के नीचे छिपा कर रख गया सत्यदेव आर्य के शव को पुलिस ने बरामद किया था। इसमें पुलिस पहले ही दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे के खंती को बरामद :
गिरफ्तार अभियुक्त के निशान देही पर शुक्रवार को तीसरे अभियुक्त प्रीतम यादव को गिरफ्तार किया गया है। इसके निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे के खंती को बरामद किया गया है। इसे खेत में छिपा कर रखा गया था।
इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने कर रही है। बड़ी बात यह है कि सत्यदेव आर्य हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रशिक्षु डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि जब-तक चौथे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब-तक पूरे मामला का खुलासा नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने दावा किया है कि हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सत्यदेव को उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बुलाया था और उसकी हत्या कर शव को गांव के खेत में 6 फीट नीचे जमीन के अंदर छिपा दिया था।
No comments:
Post a Comment