वट सावित्री पूजा कर महिलाओं ने की पति के लिए दीर्घायु, सुख, समृद्धि की कामना - City Channel

Breaking

Thursday, June 6, 2024

वट सावित्री पूजा कर महिलाओं ने की पति के लिए दीर्घायु, सुख, समृद्धि की कामना

वट सावित्री पूजा कर महिलाओं ने की पति के लिए दीर्घायु, सुख, समृद्धि की कामना

🔸पूजन की तैयारी मे महीनो से जुट थी महिलाएं। उपवास व पूजन का बेहद है महत्व। पूजन की निभाई जाती रही है सनातन धर्म की मान्यताओं की परंपरा।

अलीगंज/जमुई : जेठ कृष्ण पक्ष अमावस्या को वट साविञी पूजा गुरूवार को सुहागिन महिलाओ ने बडे हर्षोल्लास के साथ की। वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिन अपने अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए वट वृक्ष के नीचे ब्राह्माण से सावित्री कथा सुनी। और एक दिवसीय उपवास रखा। वट सावित्री पूजन की तैयारी मे सुहागिन महिलाओ महीनो दिनो पहले से ही जुटी हुई थी। जो गुरूवार को संपन्न हो गया।

सनातन धर्म के अनुसार वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए और अधिक महत्व होता है।इस दिन महिलाएं अपने सूखद वैवाहिक जीवन के लिए वट वृक्ष की पूजन करती है। माना जाता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से भी वापस ले लिये थे। तभी से दिन को वट साविञी व्रत के रूप मे पति के लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। इस व्रत मे वरगद पेड का खास महत्व होता है।                  

वट सावित्री व्रत का है विशेष महत्व :

 ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज पाण्डेय ने बताया कि वट वृक्ष के जड़ों में ब्रह्मा जी, तने में भगवान विष्णु और पत्तों में भगवान शिव का वास होता है। माँ सावित्री भी वट वृक्ष मे निवास करती है। वट वृक्ष की पूजा न सिर्फ अक्षय स्वभाव की दीर्घायु भी देता है। इस प्रकार से सुहागिनो के लिए वट सावित्री पूजा का विशेष महत्व होता है।

No comments:

Post a Comment

Pages