जिला राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव/अरविन्द यादव
देवघर : देवघर से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव और अरविन्द यादव की रिपोर्ट, देवघर जिला राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय जनता दल देवघर में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान जी के आवासीय कार्यालय देवघर में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं जिला अध्यक्ष डॉक्टर फनी भूषण यादव संयुक्त रूप से केक काटकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया इस जन्मदिन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ो नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सबों ने बाबा बैद्यनाथ से कामना किया कि लालू प्रसाद हजारों साल जियें और पार्टी और हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे।
इस अवसर पर मोहम्मद फजुल रहमान जी राष्ट्रीय जनता दल में पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर राजद के सैकड़ो का कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment