जमुई सहित पुरे देश मे 400 पार करेगी भाजपा गठबंधन - विकास
🔸पुरुषोत्तम नरेंद्र मोदी जी का नाम इतिहास मे दर्ज हो जायेगा।
🔸देश की जनता मोदीजी के साथ, इंडी गठबंधन चारो खाने चित।
जमुई : सभी चैनलों के एग्जिट पोल आने के बाद यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नारे "अबकी बार 400 पार" को देश के मतदाताओं ने संकल्प मानकर इतिहास रचने जा रही है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह ने बताई।
आगे उन्होंने कहा कि मुझे इस आम चुनाव पार्टी कि और से कई लोकसभा क्षेत्र मे प्रचार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और निश्चित रूप से कह सकते है कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चुनाव लड़ रहे थे, लगभग 75 प्रतिशत मतदाताओं का रुझान और वोट सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के सशक्त भारत, समृद्ध भारत के नाम पर ईवीएम में बटन दबाया।
चुनाव के इस महापर्व मे 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपना मतदान किया, जिसमें से आधी आवादी ने बढ़ चढ़कर 33 करोड़ से अधिक मतदान किया जो अभी तक का एक अपने आप मे रिकॉर्ड है।
जमुई सहित बिहार के लगभग सभी सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत होंगी। महान मतदाताओं को बहुत बहुत आभार।

No comments:
Post a Comment