वृक्षारोपण अभियान : 16 वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल पकरी ने वृहद वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस - City Channel

Breaking

Wednesday, June 5, 2024

वृक्षारोपण अभियान : 16 वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल पकरी ने वृहद वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

वृक्षारोपण अभियान : 16 वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल पकरी ने वृहद वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस


जमुई : बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के कई स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण किया।

  वृहद वृक्षारोपण में एसएसबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा पकरी ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उनके साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया।

 इस मोके पर 16 वीं वहिनी एसएसबी के सेकंड इन कमांड श्री बांके बिहारी द्वारा ग्रामीणों एवं जवानों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने को प्रेरित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य लुप्तप्राय पर्यावरण को बचाना और अपने जीवन को संवारना है।

उन्होंने कहा पेड़-पौधे प्रकृति के अनमोल उपहार हैं और हमारे जीवन में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है। हमें हमेशा ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधों को लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने आस-पास उपलब्ध खाली जगहों पर बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी देख-भाल करने का भी अनुरोध किया।

No comments:

Post a Comment

Pages