सुरक्षा के साथ-साथ SSB कर रही है ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास - City Channel

Breaking

Wednesday, May 29, 2024

सुरक्षा के साथ-साथ SSB कर रही है ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

सुरक्षा के साथ-साथ SSB कर रही है ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास


    जमुई : 16वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा वाहिनी मुख्यालय पकरी में बकरी तथा मुर्गी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 

यह प्रशिक्षण आयोजन 16वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा वहिनी के कमांडेंट श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में कुशल नेतृत्व से वाहिनी मुख्यालय पकरी में बुधवार को कृषि विज्ञानं केंद्र जमुई से समन्वय कर ग्रामीणों के लिए बकरी तथा मुर्गी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

     वहीं कार्यक्रम में कृषि विज्ञानं केंद्र जमुई के विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण कुमार द्वारा ग्रामीणों को बकरी तथा मुर्गी पालन कर आजीबिका कमाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में दर्जनों इच्छुक ग्रामीणों में पुरुष तथा महिलाओं द्वारा भाग लेकर बकरी तथा मुर्गी पालन के लिए जरूरी जानकारी दी गयी। 

  मौके पर डॉक्टर प्रवीण कुमार कृषि विज्ञानं केंद्र जमुई द्वारा ग्रामीणों को बकरियों तथा मुर्गियों को होने वाली बिमारियों तथा उनके इलाज के बारे में बताया गया, साथ ही उनके रख रखाव तथा खाने व पीने के बारे में भी बताया तथा नि:शुल्क टीकाकरण तथा दवाई कैसे प्राप्त की जाए उसके बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

    वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने बताया है कि इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों में आत्मनिर्भर बनने के लिए नए-नए तरीके सीखने को मिलते हैं जो उनके लिए अत्यंत ही लाभदायक हो सकते हैं। साथ ही यह भी कहा है कि वे बकरी तथा मुर्गी पालन तो करते हैं जिसके लिए SSB, द्वारा कुछ दिन पहले ग्रामीणों में देसी चूजे भी बांटे गए थे परन्तु उनकी देख-भाल, रख रखाव, तथा इसे कैसे सफल बनाया जाए। इसके बारे में उन्हें उतनी जानकारी नहीं थी जो कि इस कार्यक्रम से उन्हें प्राप्त हुई है।

बताते चलें कि 16वीं वाहिनी SSB द्वारा आए दिन ग्रामीणों के लिए कुछ न कुछ नया कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी इस वाहिनी द्वारा महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच/ जागरूकता शिविर लगा कर महिलाओं को जागरूक किया गया था।

      भारत सरकार के अभियान Meri Life Amplification के तहत पानी को हमारी अगली पीढ़ियों के लिए बचाना तथा ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। 

   हालांकि यह भी अक्सर देखा जाता है कि इस बल द्वारा हमेशा दूर-दराज एवं सुदूरबरती गाँव में सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए कई कल्याणकारी कार्य जैसे पानी की समस्या को देखते हुए चापाकल लगवाना, गरीब गुरबा लोगों में घरेलु सामान बांटना, किसानों में स्प्रे मशीन तथा खेती के लिए औजार बांटना, महिलाओं के लिए नि:शुल्क सिलाई तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था करना। 

  इसके अतरिक्त युवाओं के लिए खेल प्रतियोगता का आयोजन कर उनमें खेल भावना को पैदा करना, कौशल विकास के अंतगर्त व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलवाना ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें और आराजक तत्वों से दूर रह कर अपने और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक हो सकें।

    इस मौके पर श्री मनीष कुमार कमांडेंट 16वीं वहिनी ने कहा कि SSB हमेशा अपने ध्येय वाक्य “ सेवा सुरक्षा वन्धुतव ” के प्रति अडिग रहती है और हमारा यह प्रयास रहता है कि हम इस इलाके में नक्सलरोधी अभियान के साथ-साथ ग्रामीणों के कल्याण लिए भी कार्य करते रहें। 

   उनका कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य सुरक्षा के साथ-साथ, इस इलाके के लोगों को जागरूक कर सक्षम बनाना है जिसके लिए 16वीं वहिनी SSB लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages