गंगा जल को कैलाश डैम व घोरघट नदी मे गंगाजल गिराने की किसानो ने किया मांग
🔹सिचाई के साधन नही र ने से भगवान भरोसे खेती करने की विवशता।
अलीगंज/जमुई : अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत युवा शक्ति कार्यालय मे मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियो, किसानो व जनप्रतिनिधियो ने जन समस्या को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के किसानो की सबसे बडी समस्या खेतो की सिचाई व पेयजल की समूचित साधन नही रहने के कारण काफी कठिनाईयो का सामना करना पड रहा है। नतीजतन किसानो को भगवान भरोसे खेती करने की विवशता है।
उन्होने ने सरकार से कैलाश डैम व घोरघट नदी मे गंगाजल लाने की मांग किया है।पंचायत समिति सदस्य अनिल यादव ने कहा कि प्रखंड कृषि आधारित है यहा अधिकांश किसान लोग है। जो खेती पर ही निर्भर है। महेश सिंह राणा ने कहा कि चार वर्षो से प्रखंड क्षेत्र सूखाड की चपेट मे है।
यहा के किसानो की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। क्योकि पर्याप्त बारिश नही होने से सूखाड की चपेट मे है। पानी संकट उत्पन्न हो चुकी है। पेयजल संकट उत्पन्न हो चुकी है।
समाजसेवी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी ने कहा कि सिकंदरा विधानसभा के सिकंदरा व अलीगंज मे पानी की भयंकर किल्लत है।यहा के किसान मजबुर है। नतीजतन खेती से विमुख हो रहे है। जिससे किसान परेशान है।
बता दे कि 20 अगस्त 2022 को सूखाड स्थिति देखने के लिए सुबे के मुखिया नीतिश कुमार अपने सड़क मार्ग से अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार होते आढा पंचायत पहुंचकर सूखाड की स्थिति का जायजा लिया था।
उस समय भी यहा के किसानो ने सकरी वराज नाटा नदी को जोडने के साथ गंगाजल लाकर घोरघट व कैलाश डैम गिराने की मांग किया था। जिस पर उन्होने अधिकारियो को निर्देशित किया था।लेकिन आज तक कोई सकारात्मक पहल नही हूई।
बता दे कि यह प्रखंड पहाड तलहटी के किनारे बसा है। सिचाई का प्रमुख कोई साधन नही है।जिससे यहा के किसानो को भगवान भरोसे खेती करने की विवशता है। यहा की अधिकांश आबादी कृषि कार्य पर ही निर्भर है। लेकिन खेतो की सिचाई का कोई साधन उपलब्ध नही है।
बैठक मे किसान ब्रह्मदेव सिंह, सुरेश यादव, गोरेलाल यादव, अर्जुन सिंह, शरण सिंह, रंजीत सिंह, भुटाली साह, उपेन्द्र सिंह, मंटू सिंह, महेश सिंह राणा, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार पासवान, सुनील कुमार, सिघेशवर सिंह, रामचंद्र यादव, मनोज यादव, समर कुमार, कृष्ण कुमार, गोविन्द कुमार सिंह के अलावे कई किसान, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment