पंचायती राज पदाधिकारी की सरेआम पिटाई, ड्राइवर को भी मारा, - City Channel

Breaking

Friday, May 24, 2024

पंचायती राज पदाधिकारी की सरेआम पिटाई, ड्राइवर को भी मारा,

पंचायती राज पदाधिकारी की सरेआम पिटाई, ड्राइवर को भी मारा


🔹सामने आया वीडियो, चेहरे पर गमछा बांधे बदमाशों ने दी घटना को अंजाम।

सोनो/जमुई : जमुई के सोनो प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा और उसके चालक को शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े 7 से 8 अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पंचायती राज पदाधिकारी के साथ मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है।

साफ तोर पर देखा जा सकता है कि 7 से 8 बदमाश जिसके चेहरे पर गमछा बंधा है। सभी अपने हाथों में लाठी-डंडे को हथियार से लैस है और बीच सड़क पर खींचते हुए उसे खेत की ओर ले गया और मारपीट की। बताया जाता है कि इस मारपीट में सोनो प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा और उसके चालक धर्मेंद्र कुमार मांगो बंदर निवासी का हाथ और पैर टूट गया है।

पदाधिकारी की हालत गम्भीर : 

जानकारी के बाद सोनो थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल पंचायती राज पदाधिकारी और उसके चालक को इलाज के लिए सोनो अस्पताल लाया गया था। जहां दोनों की हालत गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। अब तक पंचायती राज पदाधिकारी पर हमला करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि जिस जगह घटना हुई है, वह खैरा थाना क्षेत्र के केंदुआ का इलाका है। हालांकि मामले की जानकारी के बाद खैरा व सोनो थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि सोनो प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा सरकारी कार्य को लेकर जमुई जा रहे थे। तभी खैरा थाना क्षेत्र के केंदुआ के पास पहले से घात लगाए नाकाबपोश अपराधियों ने हमला किया है। एक वीडियो मिला है जिसके जरिए अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages