मुंडन करवाकर लौट रहे बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, वाहन पर सवार आधा दर्जनभर लोग हुए घायल - City Channel

Breaking

Tuesday, May 21, 2024

मुंडन करवाकर लौट रहे बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, वाहन पर सवार आधा दर्जनभर लोग हुए घायल

मुंडन करवाकर लौट रहे बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, वाहन पर सवार आधा दर्जनभर लोग हुए घायल


🔹सभी घायल में एक झारखंड तथा पांच खगड़िया के दाननगर का है रहने वाला, तीन की स्थिति नाजुक

झाझा/जमुई : देवघर से मुंडन करवाकर खगड़िया जा रहे एक परिवार से भरी बोलेरो ट्रक से टकरा जाने से बोलेरे पर सवार आधा दर्जनभर लोग घायल हो गया। घटना झाझा गिद्धौर एनएच 333 मुख्य मार्ग स्थित दादपुर मोड़ के पास सोमवार की देर शाम को हुई। 

सभी घायलों को साथ में चल रहे दूसरे वाहन के चालक ने अपने वाहन में उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डाॅक्टर नबाब ने सभी घायलों का इलाज किया जिसमें तीन लोगों की स्थिति नाजुक रहने पर डाॅक्टर ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

घायल की पहचान झारखंड के नोनियाहाट की रहने वाली राजकुमारी देवी (45 वर्ष) पति रामस्वरूप महतो, 15 वर्षीय सूरज कुमार पिता मनोज नोनिया, गीता देवी पति सुरेश महतो(50 वर्ष), रेखा देवी (45वर्ष) पति गंगा महतो, मुसनी देवी(60 वर्ष) पति बिनो महतो के अलावे चालक मिथुन कुमार (28 वर्ष) पिता ओमप्रकाश महतो सभी साकिन खगड़िया थानाक्षेत्र के दाननगर के रूप में हुई है। 

वही गंभीर रूप से मुसनी देवी, गीता देवी और राजकुमारी देवी की स्थिति नाजुक रहने पर डाॅक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल मिथुन कुमार ने बताया कि सूरज कुमार का मंुडन करवाने के लिए हमलोग कुल 14 लोग खगड़िया से सोमवार की सुबह पांच बजे दो गाड़ी से निकले थे और मुंडन का कार्य पूरा हो जाने के बाद वापस देवघर से शाम लगभग छह बजे खगड़िया के लिए रवाना हुए। 

दादपुर मोड़ के पास सामने से एक ट्रक आ रही थी जिसको गाड़ी के इंडिकेटर दे रहा था लेकिन ट्रक चालक ने सीधे मेरे बोलेरो में ही टक्कर मार दी जिससे वाहन पर सवार छह लोग घायल हो गया। जिसके बाद साथ मे चल रहे स्कार्पियों के चालक को किसी तरह सूचना दिया तो उसपर पर सवार सभी लोग वापस लौटा और फिर स्कार्पियों से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages