हादसे के बाद घर में घुसा वाहन, जमुई में ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर, 8 साल का बच्चा घायल, चालक की पिटाई की
खैरा/जमुई : जमुई के खैरा-गरही मुख्य मार्ग के घनवेरिया के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद वाहन एक घर में घुस गया। वहीं, घर में खेल रहा एक 8 वर्षीय बच्चा वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। इसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
यहां उसकी हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया है। जबकि, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर और ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घर में खेल रहा था बच्चा :
हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद खैरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल बच्चे की पहचान खैरा प्रखंड के घनवेरिया गांव निवासी सुशील सिंह का 8 वर्षीय बेटा प्रियांशु राज के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि प्रियांशु सोमवार की सुबह अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान खैरा-गरही मुख्य मार्ग के घनवेरिया के पास वाहन की गति तेज होने के कारण ई-रिक्शा और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सड़क किनारे सुशील सिंह के घर में घुस गया और वहां खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे को भी टक्कर मार दिया।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस :
इस दुर्घटना में प्रियांशु राज के पैर और पेट में गंभीर चोट आने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। इधर, घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोग जमा हो गए।
इसके बाद दोनों वाहन के चालक को पकड़ लिया गया। साथ ही वाहन को जब्त कर लिया गया है। वहीं, कुछ आक्रोशित लोगों की ओर से दोनों के पकड़ लिया गया। साथ ही वाहन को जब्त कर लिया गया है। वहीं, कुछ आक्रोशित लोगों की ओर से दोनों के साथ मारपीट की गई। हालांकि, मामले कि जानकारी के बाद खैरा थाना इंचार्ज शशि भूषण झा मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है।


No comments:
Post a Comment