जमुई में जुड़वा भाई-बहन समेत 5 की मौत, 4 घायल
🔹 पेड़ से टकराई थी कार, दोनों के मुंडन संस्कार के लिए देवघर जा रहा था परिवार।
चकाई/जमुई : जमुई में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जुड़वा भाई-बहन समेत पांच की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने से हादसा हुआ। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जिसमें से चार घायल हैं।
मृतकों में जुड़वा भाई-बहन और तीन महिला शामिल है। दोनों बच्चों के मुंडन संस्कार में परिवार देवघर जा रहा था। घायलों को देवघर रेफर किया गया है।
सभी लोग आरा के नवादा गांव से देवघर जा रहे थे। इसी बीच चकाई देवघर मुख्य मार्ग के बसबुटिया गांव स्थित राधाकृष्ण ढाबा के समीप घटना हो गई।
मृतकों की पहचान आरा जिले के नवादा मृतकों की पहचान आरा जिले के नवादा थाना सहार निवासी नागेंद्र कुमार की पत्नी नेहा देवी (30), बेटी नंदनी कुमारी (5), बेटा अभिनन्दन कुमार (5) के रूप में हुई है। मृतक नेहा देवी की नानी बाबुनी देवी (75) की भी हादसे में मौत हो गई, जो रोहतास जिले के कचौन थाना क्षेत्र के साकिन कैथी की रहने वाली थी। वहीं, भोजपुर के साकिन कोयल निवासी सुमित्रा देवी (55) की भी मौत हुई है।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा :
नागेंद्र राम अपने दोनों जुड़वा बच्चों अभिनंदन और नंदनी कुमारी का मुंडन कराने के लिए देवघर बाबाधाम जा रहे थे। रास्ते में चालक को नींद आ गई। जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायलों में मीना कुमारी पति बजरंजी यादव, आनंद कुमार पिता छट्टू यादव, चालक रोहित कुमार और पिता नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है :
चंद्रमंडी थाना अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि घटना 4:00 बजे सुबह की है। घायलों को देवघर भेजा गया है। एक घायल को जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



No comments:
Post a Comment