गिद्धौर एनएच पर ऑटो से गिरा मोबाइल उठाने में गिरकर महिला जख्मी - City Channel

Breaking

Sunday, April 28, 2024

गिद्धौर एनएच पर ऑटो से गिरा मोबाइल उठाने में गिरकर महिला जख्मी

गिद्धौर एनएच पर ऑटो से गिरा मोबाइल उठाने में गिरकर महिला जख्मी 


सिटी संवाद : सुशांत साईं सुंदरम

गिद्धौर/जमुई : गिद्धौर-झाझा एनएच पर बीते शनिवार की देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान प्रखंड के सेवा पंचायत निवासी अरुण पंडित की पत्नी संजीता देवी के रूप में हुई है। घटना के संदर्भ में बताया गया कि शनिवार की देर शाम महिला गिद्धौर से अपने घर सेवा जा रही थी। इसी दौरान ऑटो में चढ़ने के दौरान उसका फोन गिर गया। ऑटो वाले को रुकने बोल कर वह फोन उठाने झुकी, इतने में ही ड्राइवर ने ऑटो चला दिया। जिससे अनियंत्रित होकर वह जख्मी हो गिर पड़ी।

घायल महिला को संयोगवश घटनास्थल पर मौजूद पत्रकार जितेंद्र कुमार पिंटू की मदद से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि दाहिने कंधे, कमर और दाहिने आंख के ऊपर चोट आई है। महिला खतरे से बाहर है और जल्द स्वस्थ हो जायेगी। उच्चस्तरीय इलाज और सीटी स्कैन के लिए सलाह दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages