पहले खजुराहो, फिर सूरत और अब इंदौर... में भी भाजपा निर्विरोध - City Channel

Breaking

Tuesday, April 30, 2024

पहले खजुराहो, फिर सूरत और अब इंदौर... में भी भाजपा निर्विरोध

पहले खजुराहो, फिर सूरत और अब इंदौर... में भी भाजपा निर्विरोध

नई दिल्ली : 400 पार का नारा देती बीजेपी देश में एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है। दो पर जीत पहले से तय मानी जा रही है. क्योंकि मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर INDIA गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव का पर्चा दस्तखत ना होने से खारिज हो गया। फिर गुजरात के सूरत में कांग्रेस के अधिकृत और डमी, दोनों प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया था। अब इंदौर की सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।

देश के चुनाव में दो चरण बीत चुके हैं. और तब कांग्रेस के भीतर रण छोड़ने का अलग ही चरण चल रहा है। कांग्रेस में कोई प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ रहा है तो कोई उम्मीदवारी छोड़ रहा है। और कोई गढ़ माने जाने वाली सीट पर उम्मीदवारी का पत्ता ही नहीं खोल रहा है।

 अब सोमवार को दस्तक देती खबर मध्य प्रदेश की बड़ी लोकसभा सीट इंदौर से आई, जहां बारात की तैयारी थी, बाराती तैयार थे, लेकिन अचानक दूल्हा पलट गया। यानी इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापसी के आखिरी दिन खुद ही अपना पर्चा वापस लेकर कांग्रेस को स्वच्छता में टॉप रहने वाले शहर इंदौर से चुनाव में साफ कर दिया।

400 पार का नारा देती बीजेपी देश में एक सीट निर्विरोध जीत चुकी है। दो पर जीत पहले से तय मानी जा रही है। क्योंकि मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर INDIA गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव का पर्चा दस्तखत ना होने से खारिज हो गया। यहां बाद में INDIA गठबंधन ने अपना प्रत्याशी न रहने पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कैंडिडेट को समर्थन दे दिया है। फिर गुजरात के सूरत में कांग्रेस के अधिकृत और डमी, दोनों प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया था। बाकी बसपा समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा वापस से लिया। बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए. अब मध्य प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह जिले इंदौर की सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages