बाल दिवस पर मिर्जागंज संत सरस्वती विधालय मे बच्चो के बीच पुस्तक वितरण - City Channel

Breaking

Monday, November 14, 2022

बाल दिवस पर मिर्जागंज संत सरस्वती विधालय मे बच्चो के बीच पुस्तक वितरण


 * विद्यालय डायरेक्टर अशोक कुमार ने किया बाल दिवस पर बच्चो को पुरस्कृत।

अलीगंज संवाददाता : शशिशेखर सिंह मुन्ना 

जमुई :  अलीगंज प्रखंड के मिर्जागंज बाजार स्थित संत सरस्वती विद्यालय मे बाल दिवस पर झाकिया निकाली गई। जो विद्यालय से निकलकर पुरे बाजार का भ्रमण कर पुनः विद्यालय परिसर मे सभा मे तब्दील हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय डायरेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि देश के प्रथम पीएम स्व जवाहर लाल नेहरू देश के विकास के लिए कई योजनाओ की शुरुआत किया। जिसका लाभ आमजनो को मिल रही है। उन्होने कहा कि नेहरू जी बच्चो से बेहद प्यार करते थे। इसलिए देश के बच्चे उन्हे प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारा करते थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चे को टाफी व कलम तथा पेन, कापी देकर उन्हे सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय प्राचार्य गिरीशचंद्र पाण्डेय, शिक्षिका काजल कुमारी, सदानंद महतो के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग व शिक्षक- शिक्षिकाए मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Pages