सिटी संवाददाता सिकन्दरा से अमित कुमार सविता की रिपोर्ट,
सिकन्दरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी चिंटू सिंह हत्याकांड के फरार अभियुक्तों के घर पर रविवार को पुलिस के द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष जीतेंद्रदेव दीपक ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद फरार चल रहे विशनपुर गांव निवासी निरंजन सिंह व पंकज सिंह दोनों पिता अर्जुन सिंह, बिट्टू सिंह व विकास सिंह उर्फ विश्वकर्मा दोनों पिता निरंजन सिंह एवं चंदन सिंह पिता उपेंद्र सिंह के घर इश्तेहार चिपका कर आत्म समर्पण करने का निर्देश दिया गया है।अगर इश्तेहार चिपकाने के बाद भी फरार अभियुक्त आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके घरों की कुर्की जब्ती की जायेगी. विदित हो की 6 दिसंबर 2021 को अपराधियों ने गांव से सिकंदरा आने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर चिंटू सिंह की चचेरे भाइयों ने ही जमीनी विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी थी।हत्या के बाद मृतक के पिता रामाकांत सिंह के द्वारा सिकंदरा थाना में छः लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।हत्या के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे हैं. जिसके बाद रविवार को सभी नामजद आरोपितों के घरों पर पुलिस के द्वारा इश्तेहार चिपका कर सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इश्तेहार चिपकाने के बाद भी सरेंडर नहीं करने पर जल्द ही सभी आरोपितों के घरों की कुर्की जब्ती की जाएगी।इस मौके पर थानाध्यक्ष जीतेंद्रदेव दीपक, अवर निरीक्षक बीरेंद्र कुमार, मकसूद खान, लालबाबू महतो समेत सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment