Wash Your Hands Regularly, Wear Your Masks Properly & Maintain Distance*
वहीं मौके पर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन करके झंडे को सलामी दिया।
वहीं जिलाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संविधान बचाने के लिए संकल्प दिलाया , तथा उन्होंने देश के उन सूरमाओं को नमन किया जिनके बदौलत देश का संविधान लागू किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में देश का संविधान खतरे में है। कांग्रेस के हर सिपाही का कर्तव्य है कि वह इसकी रक्षा करे। वहीं महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने भी मिलजुल कर गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया और बच्चोँ, बड़ों व कार्यकर्ताओं के बीच उत्साहपूर्वक जलेबियाँ बांटी।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष वार्ड कमिश्नर देवी जी, जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी बावली सिंह जी, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला कांग्रेस के प्रधान महासचिव निवास सिंह जी, जिला दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सदानंद सिन्हा, जिला कांग्रेस के महासचिव जयदेव सिंह, खैरा प्रखंड के सम्मानित अध्यक्ष अनिल सिंह, जमुई प्रखंड के सम्मानित अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पवन पासवान, जिला कांग्रेस के नेता नितेश्वर आजाद, जिला कांग्रेस के बड़े नेता प्रमोद मंडल, जिला युवा कांग्रेस के नेता फैजल जी नोनू बाबू हमारे शार्क इंदर सिंह, रंजीत सिंह, जिला कांग्रेस के नेता डॉक्टर श्री यादव जी, जिला कांग्रेस के संयोजक धीरेंद्र सिंह, रतन राम, सुधीर सिंह, रामानुज सिंह, मनोज उपाध्याय, कुमार गंधर्व, अशोक दास, देवेंद्र सिंह, उदय शंकर झा आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment