अचानक तेज बारिश होने धान की फसल में हूई नुकसान, तेज बारिश व हवा से पौधे जमीन पर गिरे, किसानों के अरमानो पर पानी फिरा - City Channel

Breaking

Tuesday, October 19, 2021

अचानक तेज बारिश होने धान की फसल में हूई नुकसान, तेज बारिश व हवा से पौधे जमीन पर गिरे, किसानों के अरमानो पर पानी फिरा

Wash Your Hands Regularly, Wear Your Masks Properly & Maintain Safe Distance* 

सिटी संवाददाता अलीगंज से शशिशेखर सिंह मून्ना की रिपोर्ट

जमुई : प्रखंड क्षेत्र में बीते रविवार की देर रात अचानक तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खिले मुस्कान पर अचानक पानी फिर गया है। अचानक बेमौसम बारिश होने से धान की फसल में भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। किसान ब्रह्मदेव सिंह, प्रभु दयाल सिंह, गोरेलाल यादव, मनोज यादव, राजो यादव, दिनेश सिंह, मुकेश यादव, किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा, मुन्ना सिंह आदि किसान बताते है कि अचानक बारिश होने खेतो में लगे धान की फसल जमीन पर गिर गया है। जिससे धान की उपज में काफी गिरावट होने का अनुमान है। किसानों ने बताया कि अधिकांश धान की तैयार फसल के पौधे जमीन पर गिर गया है।जिससे उपज पर नुकसान होने का आसार है। किसानों ने बताया कि अनुमान के तौर पर लगभग सैकडो एकड लगे धान की फसल में नुकसान हुई। अनुमान के तौर पर लगभग सैकडों एकड़ में तैयार धान की फसल बारिश से जमीन पर गिर गया है जिससे काफी नुकसान हुआ है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेन्द्र पूर्वे ने बताया कि बारिश से कुछ नुकसान होने का अनुमान है। लेकिन जो फसल तैयार हो गये व अभी धान की बाल निकल रहा है। उसमें नुकसान होने का काफी कम उम्मीद है। जो धान की फसल में  दुध पर है उसमें काफी छति हो सकती है।खासकर यह बारिश ज्यादा उतर बिहार में नुकसान होने का अनुमान है। उन्होने बताया कि प्रखंड मे 4300 हैक्टेयर में धान लगाने का कागजी रिपोर्ट है। लेकिन प्रखंड क्षेत्र में लगभग 8000/- हजार हेक्टेयर में किसानों ने धान की फसल लगाया है।यह बारिश से कुछ नुकसान होने का अनुमान है।

1 comment:

  1. Daily news till 9:24 a.m doesn't come on city channel. Plz do the same as early as possible.

    ReplyDelete

Pages