सिटी संवाददाता राँची से प्रकाश कुमार सिंह की रिपोर्ट
राँची : राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सामाजिक सेवा के अध्यक्ष मानव कुमार ने किशोरगंज रोड किनारे गुजर-बसर करने वाले गरीब, असहाय महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर गरीब महिलाओं ने ठंड से बचाव के लिए मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत कराया।
अध्यक्ष ने कहा की समस्या का समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा एवं आम जनों से भी गरीब, असहाय महिलाओं को सहायता पहुंचाने के लिए आग्रह किया। महिला अधिकारों की प्रबल समर्थक स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने के जयंती पर संस्था के द्वारा गरीब, असहाय महिलाओं के बीच कंबल वितरण करके राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था के जिला सचिव विधान उरांव, सदस्य अमित कुमार, उमेश कुमार एवं अन्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment