सिटी संवाददाता अलीगंज से शशिशेखर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट,
जमुई : कांग्रेस पार्टी अनुशासन व नीतियों के साथ चलती है। कोई पार्टी को जागीर नहीं बना सकता है। कोई अगर पार्टी को गुलाम बनाना चाहता है तो उसकी मंशा धरी के धरी रह जाएगी। उक्त बातें कांग्रेस किसान सेल के जमुई जिलाध्यक्ष समाजसेवी धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कही। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जमुई जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार प्रभारी भक्त चरण दास व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, विधान परिषद् सदस्य डा समीर कुमार सिंह सहित पार्टी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जमुई किसान सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जमुई आये थे। जब सभी प्रदेश नेताओं को सम्मानित करने का कार्य चल रहा था।तभी सिकंदरा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने कुछ कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से बाहर जाने व पार्टी विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं के साथ वाद-विवाद करने लगे, तभी कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड गये और धक्का मुककी करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गया। फिर प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने मामला को शान्त करवाया।और कहा कि पार्टी नीतियों के साथ चलती है, इसमें आपस कार्यकर्ता नहीं उलझे।यह राष्ट्रीय पार्टी है सभी को साथ लेकर चलनेवाली है पार्टी है। हलाकि कार्यक्रम में पूर्व विधायक के द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ अभद्रा व्यवहार के साथ अपशब्द कहने व ऐसी हरकतें की चर्चा कार्यकर्ताओ के द्वारा चहुंओर किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment